UPCL से ये अपडेट आया सामने
एतदद्वारा उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या 1763/162)/2022-06123-08/2002 दिनांक 02.01.2023 के अनुक्रम में श्री सतीश चन्द(सम्प्रेक्षा सं0-093), मुख्य अभियन्ता( स्तर-1 ) (वि०एवया०) (सी०एस०एस० एवं ई०ए०पी०) उपाकालि विका०वि० गबर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून को अधिशासी निदेशक (तकनीकी) के पद पर चयन समिति द्वारा दिनांक 04.082023 को चयनोपरान्त निम्न प्रतिबन्धाधीन प्रोन्नत किया जाता है :-
1- उपरोक्त प्रोन्नत अधिकारी द्वारा नवीनतम परिसम्पत्ति विवरण पदभार ग्रहण करते समय नियंत्रक अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत किया जायेगा, जिसे नियंत्रक अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति सहित कारपोरेशन मुख्यालय को तुरन्त अग्रसारित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
2- उपरोक्त प्रोन्नत अधिकारी सीधे प्रबन्ध निदेशक के नियंत्रणाधीन कार्य करेंगे।
3- यह आदेश निर्गमन के दिनांक अथवा उपर्युक्तानुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिनाक, दोनों में जो भी बाद में हो से प्रभावी होंगे।साथ ही यह भी आदेशित किया जाता है कि श्री सतीश चन्द अपने वर्तमान कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहनपूर्व की भांति सम्पादित करते रहेंगे जिस हेतु उन्हें कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक अनुमन्य नहीं होगा तथा उनकी पदोन्नति पर नवर्तनाती स्थान के आदेश पृथक से निर्गत किये जायेंगे।

