विधानसभा सत्र: कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने अनोखे अंदाज में किया महंगाई का विरोध
देहरादून।विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी है। राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही खत्म हुआ वह अपना दुपट्टा फैलाए सदन के बाहर निकलीं और जिस पर महंगाई को लेकर भाजपा विरोधी नारे लिखे थे उन्होंने महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है ऐसे में कांग्रेस को उनके हक के लिए आगे आने की जरूरत है।
विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राज्य सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा है।कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने महंगाई को अनोखे रूप में विरोध किया। राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही खत्म हुआ वह अपना दुपट्टा फैलाए सदन के बाहर निकली और जिस पर महंगाई को लेकर भाजपा विरोधी नारे लिखे थे। अनुपमा रावत सदन से बाहर निकलकर पूरी तरह से फॉर्म में नजर आईं और भाजपा सरकार को महंगाई पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ विपक्ष अभी तक अपना नेता नहीं चुन पाया है यानी विधानसभा सत्र की शुरूआत बिना नेता प्रतिपक्ष के हुई है। हालांकि, पहली बार सदन पहुंचीं कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने पहले दिन से ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी है।

