बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून में कल स्कूल रहेंगे बंद
देहरादून।उत्तराखंड में मॉनसून अपने चरम पर है।प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। यह बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा।जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर देहरादून में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है।जिसके तहत 14 अगस्त को देहरादून जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में देहरादून जिले में कक्षा 1 लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त यानी कल एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

