उत्तराखंड

डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ,जनपद देहरादून ने सभी अभियंताओं से की ये अपील

देहरादून।देहरादून रक्त की कमी को पूरा करने के लिए राज्यभर के इंजीनियर्स रक्तदान करेंगे। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 15 सितंबर को अभियंता दिवस पर सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। इनमें एक हजार यूनिट से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। संघ के जनपद देहरादून के अध्यक्ष इं सुरेंद्र श्रीकोटी और सचिव आशीष यादव ने बताया कि भारत रत्न इंजीनियर एम विश्वसरैया के जन्म दिवस 15 सितंबर को देशभर में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश के कई जिलों में डेंगू ने कहर बरपा रखा।। ब्लड बैंकों में रक्त की अत्यंत कमी है। मरीजों के उपचार में रक्त के विभिन्न अवयवों प्लेटलेटस्, प्लाज्मा, हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है। इसलिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 15 सितंबर को रक्तदान शिविरों के आयोजन का निर्णय लिया है। महासचिव मुकेश रतूड़ी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों में अध्यक्ष, सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं। दून में अधिकारी क्लब, यमुना कालोनी में प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *