अधिकारियों की ACR लिखने पर सीएम धामी का आया बड़ा बयान,पढ़िए पूरी खबर
देहरादून।उत्तराखंड में अधिकारियों की एसीआर रिपोर्ट लिखने को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों की एसीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को देने की वकालत की है। जिसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि इस मामले पर अध्ययन किया जाएगा और बाकी राज्यों की स्थिति पर नजर डालेंगे, उसके बाद ही इस पर आगे कुछ कहा जा सकता है।
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभागीय अधिकारियों की एसीआर लिखे जाने को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चाएं हैं।जब इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूछा गया तो उन्होंने कहा मामले में वह अध्ययन करेंगे कि अन्य राज्यों में क्या स्थिति है? उसका भी आकलन करेंगे, उसके बाद ही इस विषय पर कोई फैसला लिया जा सकता है।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ लेते ही सबसे पहले इस विषय को उठाया था। उनकी मांग है कि मंत्रालय के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट लिखने का अधिकार उस विभाग के कैबिनेट मंत्री को मिलना चाहिए. हालांकि, यह अधिकार अभी केवल मुख्यमंत्री के पास है।
वहीं, सतपाल की इस मांग के बाद मुख्यमंत्री पर सबकी निगाहें टिकी हैं।जिसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि वह इस मामले का अभी अध्ययन करेंगे और बाकी राज्यों की स्थिति पर नजर डालेंगे, उसके बाद ही इस पर आगे कुछ कहा जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की एसीआर लिखने के अधिकार को लेकर उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा इस मामले पर अध्ययन किया जाएगा।

