उत्तराखंड

DM ने अधिशासी अभियंता के वेतन रोकने के निर्देश दिए

पिथौरागढ़। डीएम ने जिला सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को जल जीवन मिशन योजना के तहत बचे कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में ईई जल संस्थान डीडीहाट के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उनका वेजन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं करने पर एपीडी का स्पष्टीकरण भी तलब किया।

बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगले 15 दिनों में जल जीवन कार्यों की फिर से समीक्षा की जाएगी। जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण बैठक में डीडीहाट जल संस्थान के ईई के उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के सहीं आंकड़े प्रस्तुत नहीं करने पर एपीडी का स्पष्टीकरण तलब किया।

डीएम ने अधीक्षण अभियंताओं को भी बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 616 लक्ष्य में 459 योजनाओं की निविदा और 385 योजनाओं के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक 104 करोड़ में 79 करोड़ की धनराशि व्यय हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *