सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता इं.हेम जोशी ,अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई
देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता इं.हेम जोशी आज रिटायर हो गए।पेयजल निगम अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने निगम के हर छोटे-बड़े कर्मियों को सम्मान दिया।इं.हेम जोशी का 144 करोड़ लागत वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का कार्य पूरा होने पर विशेष योगदान रहा।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर संघ,पेयजल निगम के अध्यक्ष इं.रामकुमार और महासचिव इं.अजय बेलवाल ने कहा की उन्होंने अपनी सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में भी कभी तनाव से काम नहीं किया। हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए सफलता प्राप्त की।उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने निगम के हर छोटे-बड़े कर्मियों को सम्मान दिया।उत्तराखंड पेयजल निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान अधिशासी अभियंता इं.हेम जोशी के स्वस्थ्य मंगल जीवन की कामना की।

