आज दुबई जाएंगे सीएम धामी, कहा- 30 हजार करोड़ के निवेश पर होगा करार
देहरादून।उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहुंचेंगे। 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को सीएम दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। निवेशक सम्मेलन के लिए दुबई और अबुधाबी में निवेशकों के साथ संवाद करेंगे

