आखिर क्यों नहीं मिला अभी तक उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मियों को दिवाली बोनस
देहरादून।
उत्तराखंड पेयजल निगम में कर्मचारियों को पिछले साल का दिवाली बोनस अभी तक नहीं मिल पाया है।
इस साल दिवाली से पहले कर्मचारियों ने बोनस का दबाव बनाया और पिछले साल के बोनस का अभी तक भुगतान न होने पर सवाल उठाए।
इस बीच निगम मुख्यालय की फाइलों में सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो से जारी हुआ पिछले साल का आदेश निकला।
जिसमें साफ किया गया था कि जिस निगम की वित्तीय स्थिति बेहतर है, वो अपने स्तर पर बोनस का भुगतान कर सकता है।
अब सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो को दोबारा फाइल भेजने की कार्यवाही शुरू हुई, तो वो भी उलझ कर रह गई।
जल निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजय खाली ने दोनों साल का बोनस देने की मांग की है।

