उत्तराखंड

दिव्य दरबार के लिए देहरादून पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री,CM धामी ने किया स्वागत

देहरादून।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।शनिवार चार नवंबर की शाम धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बीजेपी के बड़े नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इसके बाद सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की स्वागत किया।

शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल और अन्य नेताओं ने बुके देकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया।इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सीधे सीएम आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *