उत्तराखंड

दीपावली के दिन UPCL के अधिकारी-कर्मचारी नही छोड़ पाएंगे अपना दफ़्तर

देहरादून।दीपावली के दौरान बिना बड़ी वजह कोई भी UPCL का कर्मचारी या अधिकारी अपना दफ्तर नहीं छोड़ पाएंगे। सभी के अवकाश रद्द किए गए हैं। दिवाली के दौरान फॉल्ट आने पर उसे निश्चित समयावधि में दूर करने का प्रयास किया जाएगा।दिवाली पर इस बार आपके घरों को रोशन रखने के लिए यूपीसीएल ने विशेष तैयारी का दावा किया है। इसके तहत एक ओर जहां 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी गई है तो वहीं 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के दौरान उद्योगों में खपत घट जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से एडवांस में 150 मेगावाट बिजली खरीदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *