उत्तराखंड

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने प्रदेश भर में यूपीसीएल मैनेजमेंट के खिलाफ आवाज बुलंद की

देहरादून। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने प्रदेश भर में यूपीसीएल मैनेजमेंट के खिलाफ आवाज बुलंद की। शुक्रवार से सभी डिवीजनों में सत्याग्रह शुरू करते हुए धरना दिया गया। मैनेजमेंट पर अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर जानबूझ कर प्रमोशन न किए जाने का आरोप लगाया। वरिष्ठता में जूनियर लोगों को प्रभारी अधिशासी अभियंता का चार्ज देने पर भी सवाल खड़े किए गए।

एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश भर में पॉवर जूनियर इंजीनियर एकजुट हुए। देहरादून में ईसी रोड पर इंजीनियरों ने धरना दिया। मैनेजमेंट पर जूनियर इंजीनियरों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उनके हितों को प्रभावित करने, मूल अधिकारों से वंचित करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष आनंद रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में ऊर्जा निगम अकेला ऐसा विभाग है, जहां मैनेजमेंट नियमित व्यवस्था की बजाय कमजोर प्रभारी व्यवस्था को बढ़ावा देने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *