उत्तराखंड

रिटायर हुए इं.आनंद मोहन कंसल,जल संस्थान के अधिकारी- कर्मचारियों ने दी विदाई

देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान में तैनात सहायक अभियंता इं.आनंद मोहन कंसल आज रिटायर हो गए।लंबे समय तक सहायक अभियंता के पद में कार्यरत अफसर को विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों- कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम भेंट किया और फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। सभी ने उनके साथ काम के दौरान बिताए क्षणों को याद किया और साथ ही नए अभियंताओं और कर्मचारियों को उनसे काम की सीख लेने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों ने उनकी लंम्बी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *