उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की माता को एम्स से मिली छुट्टी

ऋषिकेश।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी (उम्र 84 वर्ष) को बीते मंगलवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। जेरियाट्रिक विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षीधर की देख-रेख में चिकित्सकों ने सावित्री देवी की विभिन्न जांचे व उपचार किया। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। एम्स के एमएस प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। दोपहर के समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *