उत्तराखंड

धामी सरकार राज्य स्थापना दिवस से पहले यूसीसी लागू करेगी

धामी सरकार राज्य स्थापना दिवस से पहले यूसीसी लागू करेगी

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर से पहले राज्य में समान नागरिक सहिंता कानून लागू कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा उत्तराखंड देश में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा.

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की एकदिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं. इसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल चुकी है. इसके बाद अब आने वाले 9 नवंबर 2024 को प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा. कार्य समिति की बैठक में मौजूद उत्तराखंड भाजपा मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया मुख्यमंत्री का यह बयान भारतीय जनता पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट पर मुहर लगता है।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में एक देश एक निशान और एक संविधान की परिकल्पना की थी. यूनिफॉर्म सिविल कोड उसी की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *