नैनीताल विधायक और डीएम ने उत्तराखंड पेयजल निगम,रामनगर शाखा के अभियंता इं.देवेंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया
नैनीताल विधायक और डीएम ने उत्तराखंड पेयजल निगम,रामनगर शाखा के अभियंता इं.देवेंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया
रामनगर।उत्तराखंड पेयजल निगम,रामनगर शाखा के AAE इं.देवेंद्र कुमार को क्षेत्र में जल जीवन मिशन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नैनीताल विधायक और जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

आपको बता दें जल जीवन मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को की थी। यह मिशन भारत के सभी दूर-सुदूर गाँवों के हर घर तक शुद्ध पेय जल पहुँचाने का लक्ष्य 2025 तक पूरा करेगा।यह मिशन पेय जल को आम लोगों तक आसानी से पहुँचाने के साथ-साथ दीर्घ कालिक जल श्रोतों का निर्माण, जल संरक्षण, प्रदूषण रहित जल की पहचान, जल प्रबंधन आदि की कार्य योजना पर कार्य करता है।