उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ देहरादून शाखा की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रान्तीय कार्यालय “स‌द्भावना भवन” यमुना कालोनी में हुई

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ देहरादून शाखा की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रान्तीय कार्यालय “स‌द्भावना भवन” यमुना कालोनी में हुई

देहरादून।आज दिनांक 24.08.2024 को उ0डि०इं० महासंघ की जनपद देहरादून बैठक का आयोजन प्रान्तीय कार्यलय “स‌द्भावना भवन” यमुना कालोनी देहरादून में किया गया। बैठक की अध्यक्षता इं० सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी, जनपद अध्यक्ष देहरादून डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ तथा बैठक का संचालन इं० आशीष यादव, जनपद सचिव द्वारा किया गया।

Oplus_131072

बैठक में आगामी 15 सितम्बर 2024 “अभियन्ता दिवस” को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर तथा सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। जनपद सचिव आशीष यादव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद देहरादून के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं सभी स्वैच्छिक रक्त दाताओं से अपील की गई, कि दिनांक 15.09.2024 को स‌द्भावना भवन, यमुना कालोनी में होने वाले रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदार करेंगें। जनपद अध्यक्ष, इं० सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी ने अवगत कराया कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस पर इस बार 300 यूनिट से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है एवं सायं 07.00 बजे से सांस्कृतिक संध्या के रूप में ऑफीसर्स क्लब यमुना कालोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

बैठक में प्रान्तीय महासचिव, इं० मुकेश रतूडी, इं० अनिल पंवार, इं० विरेन्द्र सिंह गुंसाई, इं० नीरज नौटियाल, इं० पूजा श्रेष्ठ, इं० दिनेश बर्मन, इं० प्रदीप कुमार, इं० प्रीतम तोमर, इं० राहुल सैनी, इं० योगेश्वर प्रसाद देवरानी, इं० अखिलेश सिन्धवाल, इं० सरीन तोमर, इं० होशियार सिंह गुसाई, इं० दीपक बहुगुणा, इं० सचिन सेमवाल, इं० प्रशांत बहुगुणा, ३० मातवर बिष्ट, इं० सुमित जगुडी, इं० अमित रावत, आदि ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *