उत्तराखंड शासन के इस IAS अधिकारी की हो रही है जमकर तारीफ
उत्तराखंड शासन के इस IAS अधिकारी की हो रही है जमकर तारीफ
दफ्तर की एक चाबी अपने पास रखते हैं ये IAS अधिकारी
देहरादून।
उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव होना बहुत बड़ी चुनौती है।
रविवार को छुट्टी होने के बाद भी आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन दफ्तर सचिवालय पहुंचे. यहां उन्होंने पेंडिंग फाइलों को निपटाया।
आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि वह रविवार को सचिवालय में आए थे और वह हमेशा ही अपने दफ्तर की एक चाबी अपने पास रखते हैं। जरूरत पड़ने पर दफ्तर का दरवाजा खोलकर जरूरी कार्यों को करते हैं।




