उत्तराखंड

बुलेट पर देहरादून डीएम-एसएसपी, हालातों का लिया जायजा

बुलेट पर देहरादून डीएम-एसएसपी, हालातों का लिया जायजा

देहरादून। डीएम सविन बंसल ज्वाइंनिग के बाद से ही एक्शन में हैं।रविवार देहरादून डीएम ने एसएसपी के साथ मिलकर बाइक से शहर का भ्रमण किया। दोनों ही अधिकारियों ने देहरादून में ट्रैफिक, महिला सुरक्षा को लेकर जानकारी ली।भ्रमण के बीच दोनों अधिकारी पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने पलटन बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीएमआई चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र स्थापित करने की बात कही. यहां बाजार के खुलने से लेकर बंद होने तक महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में महिला पुलिसकर्मी नियुक्त रहेंगी. बाजार में नियमित भ्रमण के लिए महिला गौरा चीता को भी महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में नियुक्त किया जायेगा।

इस दौरान डीएम और एसएसपी ने पलटन बाजार में आयी महिलाओं से बात भी की. उनसे सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उनकी राय ली. दोनों ही अधिकारियों ने महिला सुरक्षा की नजर से बाजार में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *