लोक निर्माण विभाग के इस डिवीजन में है मात्र एक जेई
लोक निर्माण विभाग के इस डिवीजन में है मात्र एक जेई
इस डिवीजन में कई सहायक अभियंता और एक अधिशासी अभियंता है तैनात
PWD विभाग की कार्यशैली पर स्थानीय जनता उठा रही सवाल
नैनीताल।लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सरोवर नगरी नैनीताल की स्थानीय जनता सवाल उठा रही है।नैनीताल जिले में सड़कों का जाल बिछाना और रख- रखाव की अधिकतर जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग( निर्माण खंड) नैनीताल की रहती है।बात करें पीड़ब्लूडी (निर्माण खंड) नैनीताल की तो इस डिवीजन मात्र एक जेई तैनात है।सरोवर नगरी में पर्यटकों का आना-जाना पूरे साल लगा रहता है।पर्यटकों को सड़क सम्बन्धित कोई असुविधा न हो इसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग(निर्माण खंड) नैनीताल की रहती है।अब सवाल ये उठता है कि लोक निर्माण विभाग् का यह डिवीजन मात्र एक जेई के भरोसे कैसे चल सकता है?

