उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,पेयजल निगम ने MD और मुख्य अभियंता से की ये मांग
सेवा में,
प्रबन्ध निदेशक / मुख्य अभियन्ता (मु०), उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून।
विषय :- उत्तराखण्ड पेयजल निगम में सहायक अभियन्ताओं के रिक्त पदों के सापेक्ष विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अपर सहायक अभियन्ताओं को प्रभारी बनाये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उक्त विषयक अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विगत काफी समय से सहायक अभियन्ता के अधिकांश पद विगत लम्बे समय से रिक्त चले आ रहे हैं, जिन पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने में लम्बा समय लगना स्वाभाविक है। इससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। महोदय, आप अवगत ही है कि वर्तमान में पेयजल निगम द्वारा भारत सरकार के द्वारा संचालित ध्वजवाहक कार्यक्रम जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, अर्मत कार्यक्रम, विश्व बैंक सहायातित कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्य कराये जा रहे हैं। विगत में शासन की उच्च स्तरीय बैठक में यह अभिमत / सहमति स्थापित हुई है कि विभिन्न विभागो में कार्यरत वरिष्ठ अपर सहायक अभियन्ताओं को जिन्हें सहायक अभियन्ता का ग्रेड प्राप्त है, को ही सहायक अभियन्ता का प्रभार दे दिया जाये एवं उल्लेखनीय है कि इस पर कार्यवाही करते हुये लो०नि०वि० में प्रभारी सहायक अभियन्ता बनाये गये है।
अतः आपसे निवेदन है कि उत्तराखण्ड पेयजल निगम में सहायक अभियन्ताओ के रिक्त पदों पर वरिष्ठ अपर सहायक अभियन्ताओं को प्रभारी सहायक अभियन्ता बनाया जाये।


