CM धामी कल इस जिले के दौरे में रहेंगे,DM ने कही ये बात
CM धामी कल इस जिले के दौरे में रहेंगे,DM ने कही ये बात
रुद्रप्रयाग।अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी रविवार को देहरादून से हेलीकाॅप्टर के माध्यम से दोपहर 12ः30 बजे अगस्त्यमुनि हेलीपैड पहुंचेंगे। अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में 12ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन संवाद एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित लखपति दीदी अभियान और शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून के लिए रवाना होंगे।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों को मंच व्यवस्था व कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और साथ ही नोडल अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को कार्यक्रम स्थल और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके अलावा अस्थाई शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था और उसकी साफ-सफाई हेतु कार्मिकों की तैनाती करने और कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त मात्रा में पानी और बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

