UPCL के मुख्य अभियंता( गढ़वाल) एन.एस.बिष्ट ने गढ़वाल क्षेत्र के सभी अधीक्षण,अधिशासी अभियंताओं और् एसडीओ को दिए ये जरूरी निर्देश
देहरादून।दीपावली पर लोग घरों को बिजली की लड़ियों से जगमग करते हैं। इसके चलते लाइनों पर पांच से 10 प्रतिशत का लोड बढ़ जाता है। नतीजतन कई बार बिजली गुल होने की समस्या पैदा हो जाती है। नगरीय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या पैदा होती है। इसके चलते दीपावली मना रहे लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए यूपीसीएल ने पहले से ही तैयारी शुरू की है।

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता( गढ़वाल) एन.एस.बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र के सभी जिलों में पेड़ों की लॉपिंग कर लाइनों को दुरुस्त का काम चल रहा है।कुछ स्थानों में कार्य पूर्ण भी हो गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में दीपावली पर किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए तैयारियां की गई हैं। लाइनों में फाल्ट आने पर मरम्मत के लिए कर्मचारी और लाइनमैन तैनात रहेंगे।उन्होंने कहा गढ़वाल क्षेत्र के सभी अधीक्षण,अधिशासी अभियंता,एसडीओ और जेई को भी इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वह स्वयं भी निगरानी करेंगे।
मुख्य अभियंता( गढ़वाल) ने कहा दीपावली पर हर घर को पूरी रात बिना व्यवधान के जगमग रखने के लिए यूपीसीएल ने भी तैयारियां कर ली हैं। अधिकतर स्थानों पर लाइनों की मरम्मत का कार्य कर लिया गया है। तकनीकी कारणों से फाल्ट आने पर अधिक देर तक बिजली गुल न रहे इसके लिए लाइनमैन और अन्य कर्मी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे।

