नाबार्ड की ओर से दून में आयोजित होगा सेब महोत्सव
नाबार्ड की ओर से दून में आयोजित होगा सेब महोत्सव
देहरादून। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से शुक्रवार को दून में सेब महोत्सब का आयोजन किया जाएगा। आईटी पार्क में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के दौरान नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं की ओर से उत्पाद प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें उपला टकनोर एफ़पीओ द्वारा हर्षिल घाटी के ए ग्रेड रॉयल डिलीशियस एवं गोल्डन डिलीशियस सेब, कपकोट के जैविक विधि से उत्पादित कीवी फ्रूट, भू-अमृत एफ़पीओ द्वारा निर्मित जैविक गुड, खंडसारी पाउडर, तेल, घी, शहद आदि चकराता का राजमा, लाल चावल, मडुवा, अखरोट, मसाले, अरहर आदि शामिल हैं।

