उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई,प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी ने कही ये बात

देहरादून। दिनांक 19 अक्टूबर 2024 उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय जोशी जी की अध्यक्षता में संगठन भवन नेहरू कालोनी देहरादून मे संपन्न हुई जिसमें गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया l बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगो के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें प्रमुख माँगे विभागीय ढांचे में मृत पदों को पुनर्जिवित किया जाए, शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों को वाहन भत्ते की सुविधा दी जाए, आई. टी.आई. धारक पम्प चालको को पीडब्ल्यूडी,सिंचाई विभाग की भांति रुपए 2400 ग्रेड पे स्वीकृत किया जाए, राजकीय कर्मचारी एवं अन्य निगम कर्मचारियों की भांति पीएफ पर देय ब्याज अनुमन्य कराया जाय, पेयजल व्यवस्था का रखरखाव एव संचालन स्मार्ट सिटी, यू यू ए डी ए के माध्यम से कराए जाने हेतु पारित आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए, राशिकरण की सुविधा बहाल किया जाए, विभाग में कार्यरत पीटीसी श्रमिकों के बड़े हुए पारिश्रमिक के एरिया एवं श्रम न्यायालय के मानकों के अनुसार मासिक पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान किया जाए, दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए माह अक्टूबर2024 के वेतन का भुगतान 30 अक्टूबर तक किए जाने हेतु सभी शाखाओ को आदेश निर्गत किये जाए l बैठक मे राजकीयकरण पर सभी कर्मचारियों द्वारा एक मत से विभाग के अन्य संगठनों के साथ विचार विमर्श कर संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने हेतु प्रस्ताव पारित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्याम सिंह नेगी प्रांतीय महामंत्री द्वारा कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करते रहे तथा आश्वस्त किया गया कि कर्मचारियों की मांगो/पक्ष को शीघ्र ही प्रबंधक पक्ष एवं शासन के सम्मुख मजबूती के साथ रखा जाएगा l बैठक को संजय जोशी प्रांतीय अध्यक्ष, रामचंद्र सेमवाल प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संगठन के संरक्षक श्री रमेश बिंजोला ने संबोधित करते हुए कर्मचारी से एकता बनाए रखने का आवाहन किया गया l बैठक को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत कुमाऊ मंडल अध्यक्ष रमेश चंद आर्य कुमाऊ मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया ।

बैठक मे संजय जोशी रामचंद्र सेमवाल रमेश बिंजोला, श्याम सिंह नेगी महेश राम, संदीप मल्होत्रा शिशुपाल सिंह रावत, प्रवीण सैनी, रमेश आर्य, हरीश चंद तिवारी, जीवानन्द भट्ट, लाल सिंह रोतेला, शिवप्रसाद शर्मा, मनोज सक्सेना, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डीपी बद्री, पूर्ण सिंह, रमेश चंद शर्मा, अमित कुमार, अशोक हरदयाल, मेहर सिंह, निशु शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, सम्पूर्ण गुसाई कमलेश्वर पेटवाल, विजय शाह, रणबीर सिंह पवार, श्यामा प्रसाद, आशीष तिवारी धूम सिंह सोलंकी, धन सिंह चौहान, राजभर सिंह, संदीप मैंखुरी, देवेंद्र गुप्ता, मदन, राजभर, आशीष राणा, अनिल भट्ट, कमलेश, नन्द किशोर तिवारी, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *