उत्तराखंड

सीएम धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये परिवार के साथ पहुंचे मार्केट

सीएम धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये परिवार के साथ पहुंचे मार्केट

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित स्थानीय बाजार का भ्रमण कर विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीये तथा मूर्तियां खरीद कर डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उजाला लाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इससे जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को आत्मसात करने की सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना विकसित भारत निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *