उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निराश्रित और बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निराश्रित और बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिलाधिकारियों को निराश्रित और बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को रेन बसेरों का समय-समय पर निरीक्षण करने की हिदायत दी। सचिवालय के वरिष्ठ अफसरों के साथ ही जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जनपदों में रात्रिकाल में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शीतलहर को लेकर अब तक उठाए गए कदम की जानकारी दी। बैठक में राज्य आपदा प्रबधंन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ मौजूद रहे, जबकि जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान वर्चुअल के जरिए शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *