उत्तराखंड

गोल्डन कार्ड के संबंध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक से मुलाक़ात की

गोल्डन कार्ड के संबंध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक से मुलाक़ात की

देहरादून।आज गोल्डन कार्ड के संबंध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक टोलिया जी प्राधिकरण कार्यालय में मिला तथा उनसे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों के वेतन से गोडेन कार्ड के लिए विगत चार महीनों से हो रही कटौती के बावजूद अभी तक गोल्डेन कार्ड न बनने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा पत्र के माध्यम से चेतावनी भी दी गई कि यदि अविलंब गोल्डन कार्ड बनने प्रारम्भ न हुए तो अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ प्राधिकरण की होगी ।

वार्ता में निदेशक श्री टोलिया जी ने कहा कि पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कत के कारण समय लग रहा है उन्होंने प्रतिनधिमण्डल को आश्वस्त किया है कि दो दिन का समय प्राधिकरण को दीजिए और दो दिनों में इस पर आ रही तकनीकी दिक्कत का समाधान कर दिया जाएगा और गोल्डन कार्ड बनने शुरू हो जायेंगे ।

प्रतिनधिमण्डल में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण,प्रान्तीय महामन्त्री महादेव मैठाणी ,प्रान्तीय मंत्री कपूर सिंह पंवार ,ज़िला मंत्री देहरादून विजयपाल सिंह जगवाण, संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल सम्मिलित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *