उत्तराखंड

उत्तराखंड पेयजल निगम,निर्माण शाखा हरिद्वार ने पेयजल उपभोक्ताओं को दी राहत

उत्तराखंड पेयजल निगम,निर्माण शाखा हरिद्वार ने पेयजल उपभोक्ताओं को दी राहत

इस तारीख़ तक बिल जमा करेंगे तो विलम्ब शुल्क होगा माफ़

हरिद्वार।उत्तराखंड पेयजल निगम,निर्माण शाखा हरिद्वार के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने कहा है कि अगर पेयजल उपभोक्ता बकाया राशि एक मुश्त जमा करते है तो उपभोक्ताओं का विलंब शुल्क में एक सौ फीसदी माफ कर दिया जाएगा। बकायेदार 31 मार्च 2025 तक सीएम की घोषणा का लाभ उठा सकते हैं। उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल के बकायेदारों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। बताया कि सीएम की घोषणा के क्रम में शासन ने राज्य के सभी जल और सीवर उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक के बकाया बिलों का भुगतान एक मुश्त जमा करने की दशा में विलंब शुल्क की धनराशि शत प्रतिशत माफ करने का शासनादेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *