जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की
पौड़ी।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गति देकर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में हर घर जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है उनसे प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया।
स्वजल के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि 2590 योजनाओं के सापेक्ष 2538 योजनाएं पूर्ण हो गई हैं, जबकि 52 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। हर घर जल योजना के तहत 2933 गांवों के सापेक्ष 1702 गांव का हर घर जल का कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने अगले 10 दिन के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारियों को 1800 का लक्ष्य दिया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिशम, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस.के. रॉय, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

