उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने पेयजल सचिव से मुलाक़ात की,कई विषयों पर् हुई चर्चा
देहरादून।आज उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल पेयजल सचिव बगोली साहब से मिले प्रतिनिधि मंडल मे उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री श्याम सिंह नेगी जी द्वारा कर्मचारियों से सम्बन्धित्त् माँग पत्र की कॉफी पर बिस्तार से चर्चा के उपरांत सचिव महोदय पेयजल को दी गई । एबं एक पत्र 2003 मे हुए नियमित कर्मचारियों को 1996 से माननीय न्यालय के आदेश पर कर्मचारियों को शीघ्र लाभ दिए जाने हेतु संगठन की और से पत्र दिया गया।

सचिव पेयजल द्वारा प्रतिनिधि मंडल को चर्चा मे उपस्थित बिंदुओं पर शीघ्र हल होने का अश्वासन दिया गया । पी टी सी कर्मचारियों के मानदेय ,विभाग का स्ट्रक्चर , ( ढांचा ), पम्प चालको का 2400 ग्रेड पेय , तत्पश्चात् अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पांडे जी से भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपना मांग पत्र देते हुए कुछ बिंदुओं पर बार्ता हुई जिसमें जैसे p t c के मानदेय, ढांचे की स्वकृति एबं पम्प चालको का 2400 ग्रेड पेय का निस्तारण किये जाने पर अपर सचिव महोदया जी द्वारा कार्मिकों के हित्त मे शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया ।
शासन मे उपस्थित प्रतिनिधि मंडल मे श्री श्याम सिंह नेगी जी प्रदेश महामंत्री, श्री शिव प्रसाद जी प्रदेश संगठन सचिव , श्री जीवानन्द भट्ट जी प्रदेश् मिडिया प्रभारी , श्री शिशुपाल सिंह रावत मंडलियां महामंत्री गढ़वाल् मंडल उपस्थित रहे।

