मुख्य सचिव ने IAS अधिकारियों के अवकाश को लेकर जारी किया ये आदेश
देहरादून।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के अवकाश के संबध में आज एक आदेश जारी किए गए हैं।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारीगण विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्द्ध वेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने / मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे एवं अवकाश हेतु अनुमति प्राप्त करेंगे।

