ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,पकड़ी बिजली चोरी
ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,पकड़ी बिजली चोरी
काटे कनेक्शन
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित आनंद के निर्देशानुसार विभाग ने की बड़ी कार्यवाई
टिहरी।ऊर्जा निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बकाया वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। सोमवार को ऊर्जा निगम,चम्बा के एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में विभाग ने छाम में बाकायदारों के दस कनेक्शन काटे और तीन जगह बिजली चोरी पकड़ी।ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बकाया वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है।ऊर्जा निगम की टीम में एसडीओ अश्वनी कुमार,विपेन्द्र सिंह,जेई,गौतम भंडारी,द्वारका प्रसाद मौजूद रहे।


