उत्तरांचल पॉवर इंजीनीयर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति विवाद में फूंका बिगुल,धरने की दी चेतावनी
उत्तरांचल पॉवर इंजीनीयर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति विवाद में फूंका बिगुल,धरने की दी चेतावनी
देहरादून।उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत भी सीधी भर्ती के अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नती न होने के कारण एवं पदोन्नति कोटे में स्वीकृत पदों से ज़्यादा पद पर पदोन्नत हुए सहायक अभियंताओं को मूल पद पर रिवर्ट ना किए जाने के कारण आंदोलन के लिए यूपीसीएल प्रबंधन को पत्र लिखा।
उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा यह अवगत कराया कि बहुत धैर्य एवं शांतिपूर्ण वार्ताओं के बाद एवं उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत भी पदोन्नती हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि पॉवर कारपोरेशन में वर्तमान में स्वीकृत 93 पदों में से 40 पद रिक्त चल रहे हैं और यदि प्रबंधन 03/04/2025 तक, सीधी भर्ती के अभियंताओं की पदोन्नति नहीं करता है, तो एसोसिएशन व उनके सदस्यों को चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।
एसोसिएशन द्वारा एमडी यूपीसीएल को भी पत्र लिख कर उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सीधी भर्ती के अभियंताओं की पदोन्नति किए जाने हेतु भी अनुरोध किया गया है।

