राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने आंदोलन का बिगुल फूंका
राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने आंदोलन का बिगुल फूंका।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी के नये चुनाव के पश्चात पहली बैठक की अध्यक्षता संजय जोशी व संचालन श्याम सिंह नेगी द्वारा करते हुये समस्यौ के समाधान के लिये लिया गया आन्दोलन का निर्णय
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक में शासन के द्वारा सार्वजनिक निगमौ/ निकायौ / उपक्रमौ के कार्मिकौ के साथ हो रहे व्यबहार पर नाराजी ब्यक्त की गयी । नेहरू कालौनी सी ब्लाक में जल संस्थान कर्मचारी संगठन के मीटिंग हाल में की गयी बैठक में नयी कार्यकारणी द्वारा आन्दोलन की रूप रेखा तैयार की गयी ।। जिसके प्रथम चरण में दिनांक 25-4-2 5 हल्द्वानी तथा दिनांक 5-5-25 को श्रीनगर व दिनांक 26-4-25 को टनकपुर, दिनाक 7-5-25 को कोटद्वार दिनांक 28-4-25 को पिथौरागढ़ , दिनाक 7-5-25 को ऋषिकेश में बैठक की जायेगी , द्वितीय चरण के आन्दोलन की घौषणा 10-5-25 को देहरादून शहीद स्थल की जायेगी ।

मुख्य मांगे –
1-अ- सार्वजनिक निगमौ /निकाय/उपक्रमौ में कार्यरत संविदा,उपनल, आउटसोर्स , विशेष श्रेणी, दैनिक वेतन , पी टी सी,कार्मिकों को नियमितीकरण करते हुवे समाजिक सुरक्षा प्रदान की जाय , ब- सा० निगम निकाय उपक्रमौ में संरचनात्मक ढांचौ का पुनर्गठन करते हुये रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाय , स- सा० निगमौ में जाब वर्क के नाम पर ठेकेदारी ब्यवस्था को शीघ्र समाप्त किया जाय ,
2 – राज्य कार्मिकौ के हित में होने वाले समस्त शासनादेशौ को सार्वजनिक निगम निकाय उपक्रमौ में यथावत लागू किया जाय ,
3- वेतन विसंगति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाय । 4- ए० सी० पी० को पूर्व की भांति 10-16-26 लागू की जाय।
5- गोल्डन कार्ड (स्वास्थ्य) के अनुसार मिलने वाली चिकित्सा निजी चिकित्सालयौ द्वारा बन्द की गयी है उसे शीघ्र खोला जाय ,
6- माननीय न्यालयौ द्वारा समय समय पर किये गये आदेशौ को शीघ्र लागू किया जाय ,
7- सार्वजनिक निगमौ में ई पी एफ द्वारा 2014 के पश्चात पेंशन व्यवस्था बन्द की गयी है इन कार्मिकौ हेतु पेंशन व्यवस्था लागू किया जाय ।
8- पदोन्नति में शिथिलीकरण का आदेश लागू किया जाय।
बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश पन्त, व उपाध्यक्ष राजेश रमौला, संरक्षक दिनेश गौसाई , बी एस रावत , टी एस विष्ट शिशूपाल रावत ,अरविन्द नेगी रामचन्द्र सेमवाल, लाल सिंह ,शिवप्रसाद ,जीवानन्द भट्ट, दिवाकर शाही, कैलाश पैन्यूली ,नन्दकुमार , प्रेमसिंह नेगी कमलेश्वर प्रसाद, आओम प्रकाश , राजू शाही, अमित रांगड,द्वारा बिचार ब्यक्त किये गये ।

