पॉवर लेखा एसोसिएशन ने MD,UPCL को लिखा पत्र
पॉवर लेखा एसोसिएशन ने MD,UPCL को लिखा पत्र
लेखा कर्मियों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० आदि समस्याओं के समाधान में अत्यधिक विलम्ब किए जाने से कार्मिकों में रोष
विषयः लेखा कर्मियों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० आदि समस्याओं के समाधान में अत्यधिक विलम्ब किए जाने से कार्मिकों में रोष।
प्रबन्ध निदेशक, उ०पा० का०लि०, देहरादून।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक एसोसिएशन के विभिन्न पत्रों एवं माह 09/2024 में प्रबन्धन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
इस संबंध में पुनः सादर आग्रह है कि लेखा कर्मियों के ए०सी०पी० के प्रकरण पिछले एक साल से लम्बित है, उनपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जबकि द्विपक्षीय वार्ता में आश्वस्त किया गया था कि माह 10/2024 तक कार्मिकों की ए०सी०पी० स्वीकृत कर दी जाएगी। इसी प्रकार वर्तमान चयन वर्ष के 10 माह व्यतीत होने जा रहे हैं, परन्तु अभी तक लेखाकार के रिक्त पदों को भरने हेतु डीपीसी नहीं हुई है। सहायक लेखाधिकारी एवं लेखाधिकारी के रिक्त हुए पदों पर भी अभी तक प्रोन्नति हुई हैं। कार्मिकों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० के मामलों को लम्बित रखकर उनकी उपेक्षा की जा रही है और कार्मिकों को ससमय हितलाभ पाने से वंचित किया जा रहा है। मानव संसाधन अनुभाग की इस तरह की कार्यप्रणाली से कार्मिक क्षुब्ध है व उनमें बहुत रोष है। जहाँ लेखा कर्मी निगम कार्यहित में पूरी निष्ठा के साथ अपने-अपने कार्यों में व्यस्थ हैं वहीं उनकों अपने ही जायज क्लेम के लिए उनको भीख मांगनी पड रही है। यहाँ तक कि कुछ कार्मिकों को अपने बच्चों की पढाई की फीस के लिए ईधर उधर से लोन लेना पड़ रहा है. इन सब समस्याओं की अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अतः आपसे पुनः आग्रह है कि सहायक लेखाकार से लेखाकार, लेखाकार से सहायक लेखाधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी से लेखाधिकारी के पदों पर कार्मिकों की तत्काल प्रोन्नति आदेश जारी किए जाय तथा ए०सी०पी० प्रकरणों के निस्तारण सहित द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति के अनुसार सभी लम्बित समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाय अन्यथा एसोसिएशन आन्दोलनात्मक कार्यवाही शुरू करेगी जिसके लिए प्रबन्धन स्वयं जिम्मेदार होगा।


