उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अदम्य साहसपूर्ण जीवन हमें सदैव देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *