उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में संघ की मंडलीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में संघ की मंडलीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
देहरादून।आज दिनांक 06 मई 2025 को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग जनपद पौड़ी गढ़वाल में संघ की मंडलीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, निर्वाचन कार्यक्रम पौड़ी कंडोलिया में स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सम्पन्न करवाया गया।
निर्वाचन में इंजीनियर अभिषेक चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष एवं इंजीनियर गौरी शंकर भंडारी को सचिव निर्वाचित हुए।
निर्वाचन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर विवेक पुरोहित, उपाध्यक्ष इंजीनियर दिनेश बर्मन तथा सचिव इंजीनियर मुनीश बाबरा, निवर्तमान जनपद अध्यक्ष इंजीनियर आशीष शाह उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर भंडारी ने किया ।
चुनाव कार्यक्रम में त्रिलोक रावत, सहदेव सिंह, कुशाल चंद, कौशिद अली, प्रशांत चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, जन्मेजय भट्ट आदि उपस्थित रहे।

