उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने लगाया वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम परिवर्तन विवाद पर विराम

मुख्यमंत्री धामी ने लगाया वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम परिवर्तन विवाद पर विराम

हरिद्वार।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम परिर्वतन विवाद पर विराम लगा दिया। कहा, वंदना कटारिया और मनोज राज्य के प्रतिभावान युवा हैं, इसलिए इनका नाम राज्य के अंदर जाना जाता रहेगा।

धर्मनगरी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने के भ्रम पर विराम लगा दिया।

उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। स्टेडियम के नाम पर केवल भ्रम फैलाया जा रहा था। वंदना कटारिया और मनोज सरकार जैसे खिलाड़ी प्रतिभावान युवा हैं। इन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए उनका नाम राज्य के अंदर लगातार जाना चाहिए। ऐसे खिलाड़ी युवाओं और राज्य के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *