उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक डी.के. सिंह से मुलाक़ात की
देहरादून।आज उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व श्री डी.के. सिंह को मुख्य महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई l साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया गया ।

मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा कर्मचारियों की मांगों का समय अंतर्गत समाधान करने हेतु आश्वासन दिया गया ल

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनंद भट्ट, कार्यालय मंत्री डीपी बद्री, कोमल सिंह चौहान, संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, श्रीमती शाकंभरी रावत, मंडल कोषाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, पेटवाल आदि उपस्थित थे।


