DM आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन हुआ
DM आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन हुआ
कोटद्वार।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया गया।
कुम्भीचौड़ में राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा नियमित रूप से नहीं बैठने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में चहारदीवारी पर अतिक्रमण की शिकायत पर शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल रूप से हटाया जाय।
जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को कॉर्बेट नॉर्थ गेट रिसॉर्ट कौड़िया के पास रिसॉर्ट की देखभाल हेतु चौकीदार तैनात करने के निर्देश दिये। साथ ही सिडकुल में कार्यरत कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिए जाने पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं तहसीलदार को जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। कोटद्वार के अंतर्गत पशुओं पर संक्रमण की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिये।

