उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने मुख्य महाप्रबंधक इं० डी०के० सिंह से मुलाक़ात की
देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 03.06.2025 को नव नियुक्त मुख्य महाप्रबन्धक महोदय, इं० डी०के० सिंह जी से अपने सूक्ष्म प्रतिनिधि मण्डल के साथ औपचारिक भेंट की गयी। संघ के प्रदेश महामंत्री द्वारा श्री डी० के० सिंह जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। श्री डी०के० सिंह जी द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि कर्मचारी समस्याओं का गम्भीरतापूर्वक निस्तारण किया जायेगा तथा प्रत्येक दशा में कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में श्री नन्दलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री, श्री विपिन उनियाल, मण्डल महामंत्री, श्री विनीत शर्मा, श्री हरभजन असवाल, श्री मनोज कुमार, श्री राजेश जोशी, श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, श्री कुनाल शर्मा, महावीर प्रसाद रतूड़ी, श्री अजय कुमार, श्री विरेन्द्र सिंह राणा, श्री संजय, श्री विशेष आदि उपस्थित रहे

