हरिद्वार जिले को मिला नया DM,दो IAS अधिकारियों के तबादले
हरिद्वार जिले को मिला नया DM,दो IAS अधिकारियों के तबादले
देहरादून: हरिद्वार जमीन घोटाले में दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद सरकार ने आज तीन मई देर शाम को ही कुछ आईएएस का ट्रांसफर भी किया. मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले को नया जिलाधिकारी बनाया है. फिलहाल मयूर दीक्षित टिहरी के डीएम थे. वहीं मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया. शाम को ही शासन की तरफ से ये आदेश जारी किए गए है.


