उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में किया वृक्षारोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएमएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर की जागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी

देहरादून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ, छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत अशोक का पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान, एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध हवा मिलती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकने और भूजल स्तर को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कॉलेज के एनसीसी छात्राओं ने लक्ष्मण सिद्द मंदिर व दिल्ली फॉर्म क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ ही साफ-सफाई कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वहीं नर्सिंग के विद्यार्थियों ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जैव विविधता के महत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे छोटे-छोटे दैनिक प्रयास, जैसे कि प्लास्टिक का कम उपयोग करना, बिजली बचाना और रीसाइक्लिंग करना, पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

इस अवसर पर, छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक संजय जोशी,  सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल से स्वाति शर्मा, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. दीपिका विश्वास, डॉ. मेघा पंत, पंकज सजवाण, डॉ. प्रेरणा बडोनी, डॉ. अंजलि, डॉ. अमृता, डॉ. अंजना गुंसाई, रितिका जोशी, खुशी सब्बरवाल आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित विभिन्न छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *