उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न ,कई मांगों पर हुई चर्चा

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न 
——- ——————— — ————

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल की अध्यक्षता में गाँधी इंटर कॉलेज देहरादून में सम्पन्न हुई । जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी भी उपस्थित रहे ।

बैठक में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, तदर्थ की सेवाओं को चयन / प्रोन्नत वेतनमान? में जोड़ कर लाभ प्रदान करने , मानदेय से वंचित पी टी ए शिक्षकों मानदेय प्रदान किए जाने , मानदेय प्राप्त पी टी ए शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने,05 अक्टूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किए जाने, वर्ष 2024 एवँ 2025 का सदस्यता शुल्क जमा किए जाने ,प्रांतीय एवँ जनपदीय सम्मलेन आदि कई विन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि जब से अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन हुआ है तभी से संगठन निरन्तर अशासकीय विद्यालयों एवँ शिक्षक कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्षरत है और उसी का परिणाम है आज जो भी समस्याएं विगत कई वर्षों से लंबित पड़ी थी उनमें से कुछ माँगे निस्ताररित हो गई हैं जिनमेँ गोल्डन कार्ड की समस्या प्रमुख थी और बाकी समस्याएं आज शासन स्तर पर निराकरण की ओर गतिमान हैं और संगठन तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक यह सभी माँगों का निस्तारण नहीं हो जाता है ।

बैठक को संबोधित करते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल ने कहा कि जनपद देहरादून प्रान्तीय कार्यकारिणी के साथ है शिक्षकों की मांगों के निस्तारण के लिए जो भी निर्देश प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा जनपद देहरादून को दिए जाएंगे जनपद देहरादून के शिक्षक मजबूती के साथ हर संघर्ष में साथ रहेंगे

बैठक को सम्बोधित करते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय सरंक्षक एवँ पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष जय प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि संगठन का कार्य प्रत्येक शिक्षक की समस्याओं का निराकरण करना है लेकिन प्रत्येक शिक्षक को अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए बैठक में संगठन के क्यूँ आर कोड के द्वारा सदस्यता जमा करने को कहाँ गया।

बैठक को अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय मंत्री नीरज वर्मा ,कपूर सिंह पंवार ,मण्डलीय उपाध्यक्ष आर डी सिंह ,ज़िला सरक्षक आर सी शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, प्रधानाचार्य गांधी माँम चंद गौतम, राजेन्द्र सिंह रावत ,यमुना प्रसाद नौटियाल ,कोषाध्यक्ष ललित मोहन सकलानी, विजय भट्ट,गिरीश सेमवाल, संजीव रावत, संजीव जोशी आर एस जेसल, नरेश कोटनाला,नरेंद्र सिंह,विजय बुटोला कुलदीप जोशी, मनीष राणा, राजीव चौहान, कमलेश गौड़, गगन रावत, रविंद्र चौहान, अश्वनी चौहान, कैलाश पाण्डेय दीप्ती शर्मा,दीपमाला भट्ट आदि के शिक्षक /शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

बैठक के अंत मे उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री जगमोहन सिंह रावत एवं अन्य शिक्षक साथियों के असामयिक निधन पर दो मिनट की शोक सभा की गई जिसमें उनकी आत्मा की शाँति के लिए प्रार्थना की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *