उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद देहरादून का अधिवेशन आज संपन्न हुआ
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद देहरादून का अधिवेशन आज संपन्न हुआ
10 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में जनपद कार्यकारिणी का गठन होगा।
देहरादून।आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद देहरादून का जनपद अधिवेशन, अधिकारी क्लब यमुना कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इं० सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी तथा संचालन शाखा अध्यक्ष इं० पूजा श्रेष्ठ द्वारा किया गया। अधिवेशन में विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने विचार साझा किये गये साथ ही महासंघ द्वारा संचालित परिवार कल्याण योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। प्रान्तीय अध्यक्ष इं० आर०सी० शर्मा जी द्वारा अवगत कराया गया कि हमें जनपद एवं शाखाओं के संगठन पर ध्यान देना है एवं 10 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में जनपद कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।
मण्डल अध्यक्ष गढवाल इं० आशीष यादव द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 25.08.2025 को टिहरी जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा एवं तत्पश्चात सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक गढवाल मण्डल के समस्त जनपदों में कार्यकारिणी का गठन किया जाना प्रस्तावित है।
अधिवेशन में इं० सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी को पुनः निर्विरोध जनपद अध्यक्ष, इं० पूजा श्रेष्ठ को जनपद सचिव, इं० सुजाता पाल को शाखा अध्यक्ष देहरादून, एवं इं० सुमित जगूड़ी को शाखा सचिव देहरादून चुना गया। चुनाव अधिकारी इं० अरविन्द प्रताप सिंह एवं इं० आशीष बिष्ट द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवायी गयी। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष इं० सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी द्वारा कहा गया कि इसी माह के भीतर इसी जनपद की दो शेष शाखाओं का गठन कर लिया जाएगा एवं पूर्व की भाति भव्य तरीके से अभियन्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
अधिवेशन में प्रान्तीय अध्यक्ष, इं० आर०सी० शर्मा, प्रान्तीय महासचिव इं० वीरेन्द्र गुसांई, अतिरिक्त महासचिव एफोडे इं० मुकेश रतूडी, उपाध्यक्ष इं० मुकेश बहुगुणा, इं० दिवाकर धस्माना, इं० सी०डी० सैनी, इं० अनिल पंवार, इं० अरविन्द प्रताप, इं० शान्तनु शर्मा, इं० सुरेश जोशी, इं० चितरंजन जोशी, इं० जयपाल चौहान, इं० प्रदीप कुमार, इं० प्रीतम तोमर, इं० राहुल सैनी, इं० आशीष बिष्ट, इं० होशियार सिंह गुसाई, इं० अरूण भण्डारी, इं० यशपाल परमार, इं० पिंकी तोमर, इं० दिनेश बर्मन, इं० प्रमोद नौटियाल, इं० प्रमोद नेगी, इं० दीपक बहुगुणा, इं० निखिल भट्ट सहित सैकड़ों सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

