अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने दिया राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन को समर्थन
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने दिया राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन को समर्थन ।
देहरादून।राजकीय शिक्षक संघ के द्वारा प्रधानाचार्यों के पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति सहित विभिन्न माँगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन का उनके अनुरोध पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने समर्थन किया है।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि वर्तमान समय मे राजकीय शिक्षक संघ अपनी विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है जिसके समर्थन के लिए उनके द्वारा विधिवत समर्थन मांगा गया है जिस पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है प्रधानाचार्य के पद निश्चित रूप से शत प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने चाहिए साथ ही शैक्षणिक एवँ प्रशासनिक व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए और प्रधानाचार्य की पदोन्नति शिक्षा विभाग में शिक्षा अधिकारी के पदों पर होनी चाहिए क्योंकि इस पद पर शैक्षणिक एवँ प्रशासनिक रूप से अनुभव का लाभ मिलेगा ।

इसी तरह से राजकीय शिक्षक संघ के द्वारा की गई विभिन्न मांगों का भी अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने पूर्ण समर्थन किया है तथा अपने सभी जिलाध्यक्ष,ज़िला मन्त्रियों एवँ सभी पदाधिकारियों से राजकीय शिक्षक संघ द्वारा किए जा रहे आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है ।

