राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आईएसबीटी परिसर में दिया धरना
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 06 09.2025 को आईएसबीटी स्थित परिसर में अपराहन 4:00 बजे से द्वितीय चरण के आंदोलन/गेट मीटिंग भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभा किया l गेटमीटिंग में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में सरकार की नीतियों के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का आह्वान किया गया । राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आज से 26.09.2025 तक सभी निगम मुख्यालयों में गेट मीटिंग के द्वारा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज किया जाएगा एवं निकट भविष्य में बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी आज के गेट मीटिंग सभा में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संरक्षक श्री बीएस रावत, दिनेश गोसाई जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा उत्तराखंड राज्य में नियमित करण नियमावली को बहाल किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं किंतु राज्य सरकार उसे लागू नहीं कर रही है जिसके कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा राज्य सरकार के खिलाफ तमाम कर्मचारी को एक बड़े आंदोलन करने की आवश्यकता है l

श्री विजय खाली द्वारा राज्य सरकार में सेवाएं दे रहे गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के वेतन मद का बकाया धनराशि जो कि लगभग 19 करोड रुपए के आसपास है को जल्द निगम को दिए जाने के बात कही । अध्यक्ष श्री दिनेश पंत जी मैं अपने वक्तव्य में कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हो यदि राज्य सरकार ने यदि दिनांक 26 9.2025 तक राज्य में नियतिकारण नियमावली लागू नहीं की तो राज्य के सभी निगम सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे महासचिव श्री श्याम सिंह नेगी अपने वक्तव्य में कहा कि महासंघ के सभी घटक संघ के कर्मचारी एक साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे तथा पूर्व में राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के तहत राजकीय कर्मचारी एवं निगम कर्मचारियों के लिए शासन से एक साथ शासनादेश जारी नहीं किये जा रहा है सरकार को शीघ्र जारी करना चाहिए गढ़वाल मंडल विकास निगमलिमिटेड की ओर से अपने वक्तव्य में श्री राजेश रमोला जी ने गढ़वाल मंडल विकास निगम ने दिया EPF की जो समस्या है उसका समाधान किए जाने पर जोर दिया बुद्धि सिंह चौहान ने निगम मुख्यालय परिसर में स्थापित माननीय राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल जी के कार्यालय के संबंध में कड़ी आपत्ति व्यक्त की उन्होंने कहा की उनके इस कार्यालय से निगम को अच्छी आय प्राप्त हो सकती थी या निगम के EP F का कार्यलय को सिप्ट किया जा सकता है।आज की गेट मीटिंग में सभी निगमो के कर्मचारियो द्वारा भारी संख्या मेउपस्थित होकर योगदान दिया गया l
बीएस रावत, दिनेश गोसाई, दिनेश पंत, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी,रमोला जी, आशीष उनियाल,कैलाश पैन्यूली अरविंद सिंह नेगी जी शिशुपाल सिंह रावत, टीएस बिष्ट,ओम प्रकाश भट्ट, अनुराग नौटियाल, मेजपाल सिंह, जीवानंद भट्ट, दिनेश लाल, नंदकिशोर तिवारी, बुद्धि सिंह चौहान, श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, रामचंद्र सेमवाल, शाही जी नैथानी जी, प्रमिला, सुरेंद्र सिंह रावत, हरीश शाह, मनमोहन चौधरी, किशन सिंह पवार, बी.एम.जुयाल शिवप्रसाद शर्मा चतर सिंह चौहान जयदेव मुकेश कुमार महेश कुमार रविकांत मानिक कुमार अतुल कुमार रविंदर असवाल आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे ।

