मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के अवसर पर विद्युत कर्मियों ने रक्तदान कर कायम की मिसाल
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के अवसर पर विद्युत कर्मियों ने रक्तदान कर कायम की मिसाल
हरिद्वार।आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मुख्य अभियन्ता हरिद्वार जोन इंजी० मोहित जोशी एवं हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट के सहयोग से सैक्टर-08 सिडकुल मे एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर में विद्युत विभाग के कई अधिकारियों- कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता मोहित जोशी ने कहा उन्हें काफी गर्व हो रहा है कि बिजली विभाग के कर्मी लोगों को विद्युत की सेवा देने के साथ जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान दे रहे हैं।इस अवसर पर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता एस. एस. उस्मान, अकाउंट अफसर राकेश बहुखंडी, एस. के. शर्मा, हेमंत मलिक, सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।


