उत्तराखंड

मांगों पर समय से कार्यवाही न होने पर जल संस्थान कर्मचारी करेंगे आंदोलन

मांगों पर समय से कार्यवाही न होने पर जल संस्थान कर्मचारी करेंगे आंदोलन

देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा दिनांक 8 सितंबर 2025 को मुख्य महाप्रबंधक महोदय को 18 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया है मांग पत्र में उल्लेखित मांगों पर 15 दिवस के अंतर्गत कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया गया था जिसमें प्रमुख मांग पेयजल विभाग के राजकीयकरण, विभागीय ढांचे को स्वीकृत करना, बाहरी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाना, रुपए 2400 ग्रेड पे अनुमन्य करना, ढांचे में मृतपदो को पुनर्जीवित करना तथा निरंतर सेवानिवृत हो रहे हैं। कर्मचारियों के स्थान पर नियुक्ति करना, राज्य कार्मिकों एवं अन्य निगमो के कार्मिकों को पीएफ पर देय ब्याज के अनुसार विभागीय कर्मचारियों को ब्याज अनुमन्य कराना, विभाग में कार्यरत उपनल दैनिक तदर्थ पीटीसी श्रमिकों का नियमितीकरण करना, इंटर एवं हाईस्कूल योग्यता धारक कार्मिकों की समूह घ से ग शीघ्र पदोन्नति करना, पंप संवर्ग एवं फील्ड संवर्ग मे रिक्त पदों पर कार्मिकों की शीघ्र पदोन्नति करने आदि अन्य बिंदुओं पर समय अंतर्गत कार्यवाही न किए जाने पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व प्रबंधक पक्ष एवं शासन का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *